Site icon Youth Ki Awaaz

जानिए रिलायंस में मुकेश अंबानी के बाद कौन है नंबर दो पर, मगर पाते हैं अंबानी से भी ज्यादा

mukesh ambani image

मुंबई। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस में मुकेश अंबानी के बाद भी कोई सबसे अधिक पावरफु ल है तो इसका जवाब बहुत कम लोगों के पास होगा। मगर आज हम आपको बताते हैं कि रिलायंस समूह में मुकेश अंबानी के बाद नंबर दो पर उनके ही दो भाई हैं, जोकि रिलायंस को तरक्की की राह पर ले जाने में अपनी खासी भूमिका रखते हैं। रिलायंस के अनुसार यह दोनों भाई इस समूह में बेशक मुकेश अंबानी के बाद अपनी दमदार हैसियत रखते हैं, मगर उनकी सैलरी समूह के चेयरमैन से भी ज्यादा है। यानि कि वह रिलायंस में मुकेश अंबानी से भी अधिक सैलरी पाते हैं।

लो-प्रोफाईल रहते हैं निखिल और हितन

इन दोनों भाईयों के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। वह दोनों ना केवल लो-प्रोफाईल रहते हैं, बल्कि दिन रात कंपनी की ग्रोथ के बारे में ही सोचते हैं। आईए हम आपको इन दोनों भाईयों के बारे में बताते हैं कि आखिर ये हैं कौन। इनका नाम है निखिल मेसवानी और हितन मेसवानी। यह दोनों रिश्ते में मुकेश अंबानी के भाई लगते हैं। मगर इनकी सैलरी सुनेंगे तो आप चौंक जाएंगे। रिलायंस में इन दोनों भाईयों को 24 करोड़ रुपए का पैकेज मिलता है। वहीं मुकेश अंबानी को इनके बाद 15 करोड़ रुपए का वेतन मिलता है।

रिश्ते में लगते हैं मुकेश अंबानी के भाई

आप को बता दें कि निखिल और हितन रसिकलाल मेसवानी के पुत्र हैं, जोकि रिलायंस के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। रिश्ते में वह मुकेश अंबानी के चाचा लगते हैं, ऐसा बताया जाता है। हितल की बात करें तो उन्होंने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी में ग्रेजुएशन तक पढ़ाई कर चुके हैं। दोनों भाई रिलायंस को बढ़ाने में अथक योगदान देते हैं। इसलिए अंबानी भी उनकी तरफ अपनी मेहरबानी बनाए हुए है, जिसके चलते वह उन्हें अपने से भी अधिक सैलरी देते हैं। बताया जाता है कि रिलायंस समूह में इन दोनों को मुकेश अंबानी के विश्वास पात्रों में शामिल किया जाता है।

Exit mobile version