Site icon Youth Ki Awaaz

41 साल बाद ओलंपिक पदक का सपना पूरा, भारत ने जीता कांस्य पदक

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास को फिर से लिखा क्योंकि टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक पदक का सूखा खत्म किया, एक रोमांचक मुकाबले में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर गुरुवार को टोक्यो में चल रहे हॉकी के प्ले-ऑफ मैच में बढ़त के साथ कांस्य पदक जीता।

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता। भारत के लिए सिमरनजीत सिंह ने गोल दो किया, जबकि हार्दिक सिंह, हरमनप्रीत सिंह और रूपिंदर पाल सिंह ने एक – एक गोल किया। यह ओलंपिक के इतिहास में भारत का तीसरा हॉकी कांस्य पदक है। अन्य दो 1968 मैक्सिको सिटी और 1972 म्यूनिख में आए थे।मास्को में 1980 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद से यह हॉकी में भारत का पहला ओलंपिक पदक है। 

दुनिया की चौथी नंबर की टीम जर्मनी के तरफ से तीमूर ओरूज, निकलास वेलेन, बेनेडिक्ट,लुकास विंडफेडर ने गोल किए । स्कोर बराबर करने के लिए भारत को मैच में दो बार पीछे से वापसी करनी पड़ी और फिर बढ़त लेने के लिए जूझना पड़ा। पहले क्वार्टर में जर्मनी ने मैच के दो मिनट के भीतर ही गोल करके शुरुआती बढ़त ले ली थी। जर्मनी ने पहले क्वार्टर में भारतीय टीम को काफी परेशान किया, लेकिन जर्मनी बढ़त बढ़ाने में नाकाम रहा ।

दूसरे क्वार्टर में, भारत के सिमरनजीत सिंह ने एक गोल किया, लेकिन जर्मनी ने फिर दो मिनट के भीतर दो और गोल किए। भारत के लिए दो पेनल्टी कार्नर सामने आए जब हार्दिक सिंह ने पहले रिबाउंड पर गोल किया, जबकि हरमनप्रीत सिंह ने स्कोर को बराबर करने के लिए नेट्स के पीछे एक शानदार ड्रैगफ्लिक शॉट मारा। हाफटाइम तक 3-3 पर बराबर थी दोनो टीमें।

तीसरा क्वार्टर में , सिमरनजीत सिंह ने ओपन प्ले से गोल किया, जब गुरजंत सिंह ने जर्मन डिफेंस को दायीं ओर से घेरा और गोल के सामने गेंद को सिमरनजीत के पास धकेल दिया। सिमरनजीत ने कोई गलती नहीं की और गेंद को नेट में मारा।

मैच के आखरी पल में जर्मनी को पेनल्टी कार्नर मिला, लेकिन भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने इस बार मनप्रीत सिंह के साथ मिलकर विंडफेडर के शानदार गोल को रोका और टोक्यो में इतिहास रचा।

इस शानदार पल के बाद, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने टेलीफोन पर टीम से बातचीत की और उन्होंने ट्वीट कर के लिखा “ब्रिलियंट इन ब्लू” बधाई भारतीय पुरुषों भविष्य के लिए शुभकामनाएं,” साथ ही साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के साथ टेलीफोन पर बातचीत की, ओर शुभकामनाएं दी 

 

Exit mobile version