Site icon Youth Ki Awaaz

73 वर्ष के लोकतांत्रिक व्यवस्था में बिहार पर किस दल, किस जाति ने कितने वर्ष शासन किया !

आज अमेरिका रूस चीन फ्रांस और ब्रिटेन सुपरपॉवर देश हैं. भारत इन देशों के आस पास भी नही है. प्राचीन काल में स्पार्टा एथेंस मैसेडोनिया रोमन साम्राज्य और भारत में नन्द और मौर्य साम्राज्य सुपरपॉवर थे !

सुपरपॉवर मौर्य साम्राज्य की राजधानी थी पाटलिपुत्र. मौर्य साम्राज्य के पास शक्तिशाली सेना, प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान थे जहाँ तीब्बत चीन कोरिया जापान और सेंट्रल एशिया से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते थे और बौद्ध धम्म की शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र था !

400 A.D में चीनी यात्री फाहियान ने मौर्य साम्राज्य, बौद्ध दर्शन, उस काल के शिक्षा केंद्र, बौद्ध धार्मिक स्थलों और नगरों की प्रसिद्धि प्रतिष्ठा का बखान किया है. हेन त्संग के बाद तकरीबन 300 साल बाद 700 AD में दूसरे चीनी यात्री हेन त्संग ने भी पाटलिपुत्र सरनाथ तक्षिला और दक्षिण भारत के बौद्ध सभ्यता के समृद्धि प्रसिद्धि का वर्ण किया !

भारत में 700 AD तक बौद्ध सभ्यता थी, इस दौरान उत्तर भारत और दक्षिण भारत समृद्ध देश था. आर्थिक और सामाजिक आधार पर गिरावट सनातन धर्म के उदय के बाद हुआ. धार्मिक सत्ता, राजनीति सत्ता और आर्थिक सत्ता को ब्राह्मण क्षत्रिय और वैश्य समाज ने आपस में बांट लिया. इसी के बाद भारत पिछड़ते गया !

स्वतंत्रता आंदोलन के वक़्त ब्राह्मण हर बुराई हर समस्या का दोष मुग़ल और ब्रिटिश शासन को देते थे. 1947 में भारत आज़ाद हुआ, आज पूरे 73 वर्ष हो चुके है फिर भी भारत पिछड़ा हुआ देश है. 1948 में बना चीन भारत से भी पिछड़ा मुल्क था. सिंगापूर, कोरिया, जापान, चीन मलेशिया आज सब भारत के मुक़बले मजबूत राष्ट्र हैं !

ब्राह्मणों की पार्टी बीजेपी कहती है हर राज्य ने तरक्की की बिहार ने तरक्की नही की. सारा दोष लालू प्रसाद यादव पर मढ़ देते हैं. ब्राह्मणों के अनुसार लालू का शासन जंगल राज था. मैं कोई लालू प्रसाद यादव का भक्त नही हूँ लेकिन ब्राह्मणों का झूठा आरोप उनका प्रोपागेंडा भी सहन नही करूँगा !

आओ पता लगाते हैं 73 वर्ष के लोकतांत्रिक व्यवस्था में बिहार पर किस दल, किस जाति ने कितने वर्ष शासन किया !

1947 से 2020 तक 73 वर्ष हुए. दिन के हिसाब से कुल 26,645 दिन होते हैं.

1) कांग्रेस ने 14,132 दिन शासन किया.
2) लालू यादव और राबड़ी देवी ने 4869 दिन शासन किया.
3) नितीश कुमार और बीजेपी ने 5357 दिन शासन किया.
4) कपूरी ठाकुरा को सिर्फ़ 831 दिन शासन किया.
बीपी मंडल ने 31 दिनों के लिए सीएम बन पाए.

कुल शासनकाल का प्रतिशत.

1) कांग्रेस को 53% वर्ष का शासनकाल मिला.
2) बीजेपी + नितीश कुमार का 20% वर्ष का शासन है.
3) लालू यादव + राबड़ी देवी ने 18% वर्ष शासन किया.
4) कपूरी ठाकुर को सिर्फ़ 3% वर्ष शासनकाल मिला.
5) बीपी मंडल को 0.1% वर्ष शासन में हिस्सा मिला.

जब बिहार पर आरजेडी से अधिक बीजेपी और नितीश को शासन करते हुए हो गया है तब बिहार के पिछड़ेपन के लिए अकेले लालू प्रसाद यादव कैसे जिम्मेदार हैं ?

बिहार में कांग्रेस के 53% शासनकाल वर्ष में 90% सीएम ब्राह्मण और ठाकुर हुए. 2005 से नितीश कुमार भले मुख्यमंत्री हैं लेकिन बीजेपी के कोटों से कई महत्वपूर्ण मंत्रालय ब्राह्मण नेताओं के पास है !

अब आप ही बताएं लालू यादव से अधिक राज करने वाली बीजेपी पूछ रही है लालू यादव ने अस्पताल क्यों नही बनाए ?

सवाल पूरा देश पूछ रहा है बौद्ध सभ्यता में सुपरपॉवर भारत आखिर वैदिक सभ्यता में फिसड्डी देश कैसे बना ?

Exit mobile version