Site icon Youth Ki Awaaz

मीराबाई चानू ने जीता टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल, आइए जानते हैं इनकी कहानी

मीराबाई चानू ने जीता टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल, आइए जानते हैं इनकी कहानी

मशहूर भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीत लिया है। मीराबाई चानू का नाम वेटलिफ्टिंग में कोई आम नहीं हैं। इनकी लंबाई से इनकी काबिलियत को आंकने की भूल करना इनके प्रतिद्वंदियों को भारी पड़ता है। जब मीराबाई चानू मुकाबले में उतरतीं हैं, तो भारत को अपना एक मैडल पक्का तो लगता ही है, भले ही वह किसी भी टूर्नामेंट का क्यों ना हो। इतनी कम उम्र में इन्होंने वह पा लिया है, जो अभी तक कई खिलाड़ियों के लिए एक सपना ही है। मीराबाई चानू इस बार टोक्यो ओलंपिक के लिए बेसब्री से तैयार हैं और क्या आप तैयार हैं, उनके बारे में जानने के लिए? तो चलिए आपको बताते हैं मीराबाई चानू के बारे में-

इन्होंने ग्लासगो में हुए 2014 के राष्ट्रमण्डल खेलों में भारोत्तोलन स्पर्धा के 48 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया था। उन्होंने कुल 170 किलो वजन उठाया, जिसमें 75 स्नैच में और 95 क्लीन एण्ड जर्क में था। इन्होंने ब्राज़ील के रियो डी जेनेरो में आयोजित 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया था, किंतु क्लीन एण्ड जर्क में तीनों प्रयासों में असफल रहने के बाद वह पदक जीतने में असफल रहीं। 2017 में उन्होंने महिला महिला 48 किग्रा की श्रेणी में 194 किग्रा, 85 किग्रा स्नैच तथा 109 किग्रा क्लीन एण्ड जर्क का भार उठाकर 2017 विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप, अनाहाइम, कैलीफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्वर्ण पदक जीता। वह भारत में मणिपुर राज्य से हैं।

चानू ने 196 किग्रा, जिसमें 86 kg स्नैच में तथा 110 किग्रा क्लीन एण्ड जर्क में था, का वजन उठाकर भारत को 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने 48 किग्रा की श्रेणी का राष्ट्रमण्डल खेलों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

टोक्यो ओलंपिक में जीता सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने 24 जुलाई, 2021 को टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीत कर, भारत का टोक्यो ओलंपिक में भी खाता खोल दिया है। वह गोल्ड मेडल जीतने से बस थोड़ा ही चूक गईं। इस साल के राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड की घोषणा में खेल मंत्रालय ने विराट कोहली और वर्ल्ड चैंपियन वेटलिफ्टर साइखोम मीराबाई चानू को इस साल का खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है। ये देश में स्पोर्ट्स का सबसे बड़ा अवॉर्ड है। आईएएनएस भारोत्तोलन में भारत के पहले द्रोणाचार्य अवार्डी विजेता पाल सिंह संधू को उम्मीद थी कि अनुभवी महिला वेटलिफ्टर साइखोम मीराबाई चानू आगामी टोक्यो ओलंपिक में देश को पदक ज़रूर दिलाएंगी।

खेल रत्न साइखोम मीराबाई चानू की उपस्थिति में

पूर्व विश्व चैम्पियन भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने छठे कतर इंटरनेशनल कप में महिला 49 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक, 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता चानू ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क में एक बार क्लीन लिफ्ट की थी। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलाें में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला भारोत्तोलकों साइखोम मीराबाई चानू और खुमुकचाम संजीता चानू को 15 लाख रुपये के नगद ईनाम देने की घोषणा की है। 

Exit mobile version