Site icon Youth Ki Awaaz

Uttar Pradesh Election 2022: AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने किया गठबंधन का ऐलान।

Uttar Pradesh Election 2022: AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को गठबंधन का किया ऐलान, बताया दो मुख्यमंत्री और तीन उपमुख्मंत्री का फॉर्मुला।

Uttar Pradesh Election 2022: AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने किया गठबंधन का ऐलान।

 

UP Election, PCF alliance: यूपी चुनाव के लिए ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बाबू सिंह कुशवाहा की ‘जन अधिकार पार्टी’ व वामन मेश्राम की पार्टी ‘भारत मुक्ति मोर्चा’ के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है।

 

 

लखनऊ: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार पूरी तैयारी के साथ उतरे ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है। इस बार उनकी पार्टी ने बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी व वामन मेश्राम की पार्टी भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन की घोषणा की है।

 

 

इसके साथ ही ओवैसी ने दो मुख्यमंत्री और तीन उपमुख्यमंत्री का फॉर्मुला भी सबके सामने रखा है।

 

ओवैसी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में बाबू सिंह कुशवाहा और वामन मेश्राम के साथ गठबंधन की घोषणा की है। उन्होंने कहा- “अगर गठबंधन सत्ता में आता है तो 2 मुख्यमंत्री होंगे, एक ओबीसी समुदाय से और दूसरा दलित समुदाय से। इसके साथ ही 3 उप मुख्यमंत्री होंगे जिसमें 1 मुस्लिम समुदाय से भी उपमुख्यमंत्री होगा।”

Exit mobile version