Site icon Youth Ki Awaaz

उत्तर प्रदेश के बारे में ये बातें आपको मालूम हैं क्या?

facts about uttar pradesh

facts about uttar pradesh

न्यूज़ चैनलों में खासकर चुनाव से संबंधित चर्चाओं में एक ना एक बार आपको यह ज़रूर सुनने को मिलता होगा कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर ही जाता है। यानि कि यूपी में लोकसभा की सबसे अधिक सीटें हैं और इस राज्य से यदि किसी भी पार्टी को सर्वाधिक सीटें मिल गईं, तो समझ लीजिए सत्ता के राजपथ का रास्ता उनके लिए आसान हो जाता है।

आज हम इस आर्टिकल में उत्तर प्रदेश के बारे में दिलचस्प बातों (Interesting Facts About Uttar Pradesh) का ज़िक्र करेंगे। वो बातें जिसे जानने के बाद ना सिर्फ आपके ज्ञान में इज़ाफा होगा, बल्कि UPSC (Union Public Service Commission) के साथ-साथ अन्य प्रतियोगिता परिक्षाओं में भी इससे आपको मदद मिलेगी।

कन्नोज का इत्र

यूपी का कन्नोज ज़िला, जहां भारी मात्रा में इत्र बनाया जाता है। जब भी आपको इस शहर से गुज़रने का अवसर मिलेगा तो हवा में गुलाबों की खुशबू आप ज़रूर महसूस कर पाइएगा। कन्नोज के खेतों में फसलों से कहीं ज़्यादा गुलाब, गेंदा और मेंहदी की पैदावार होती है।

वृंदावन की होली

यूं तो भारत के हर हिस्से में होली धूमधाम से मनाई जाती है लेकिन वृंदावन की होली की तो बात ही अलग है। देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग खासकर वृंदावन की होली खेलने जाते हैं। वहीं, कानपुर की होली भी खास है। यहां सिर्फ एक दिन होली नहीं मनाया जाता है, बल्कि लोग पूरे 10 दिन इस पर्व को मनाते हैं।

लोग यहां गंगा मेला लगने तक रोज़ एक-दूसरे पर रंग डालते हैं। साथ ही वृंदावन की लट्ठमार होली की तो बात ही अलहदा है।

आगरा का ताजमहल

आगरा में स्थित ताजमहल को विश्व का आठवां अजूबा कहा जाता है। दुनियाभर में प्रसिद्ध इस ताजमहल को शाहजहां ने बनवाया था। कहा जाता है कि वह अपनी बेगम से इतना प्यार करते थे कि उनके इंतकाल के 5 दिन के अंदर ही शाहजहां का एक-एक बाल सफेद हो गया था। आपको बता दें कि आगरा का ताजमहल यूनेस्को विश्व धरोहर में भी सम्मिलित है।

कुछ ऐतिहासिक तथ्य

आर्थिक तथ्य

सामाजिक और सांस्कृतिक तथ्य

Exit mobile version