क्या आपके पास पीरियड से जुड़ा कोई ऐसा अनुभव है जिसने आप पर असर डाला हो?
शेयर कीजिए अपनी कहानी 150 या उससे ज़्यादा शब्दों में और मौका पाएं हमारे होमपेज पर आने का।
आपकी स्टोरी को एक विशेषज्ञ निर्णायक मंडली (जिसकी जल्द ही घोषणा की जाएगी) द्वारा आंका जाएगा और आपकी स्टोरी हमारे होमपेज पर स्थान पाने वाली 20 श्रेष्ठ स्टोरीज़ में से एक हो सकती है, जिन्हे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को भेजा जाएगा! साथ ही आपको दिया जाएगा ₹2500 मूल्य का अमेज़न वॉऊचर और खास #Periodपाठ मर्चेंडाइज़!!
हिस्सा लेने की आखिरी तारीख: 20 जून 2020
पीरियड की हर कहानी अलग है। आपको पीरियड होते हों या नहीं लेकिन आपने इसके बारे में ज़रूर सुना होगा या टीवी पर विज्ञापन देखा होगा या किताबों में पढ़ा होगा। आपका अनुभव क्या था? शेयर कीजिए हमारे साथ और आपके पास मौका है जीतने का ₹2500 के अमेज़न वॉऊचर्स और शानदार #Periodपाठ मर्चेंडाइज़!
लेख भेजने की आखिरी तारीख: 20 जून, 2020
प्रतियोगिता के नियम:
Youth Ki Awaaz पर लॉगिन करके किसी भी जारी चैलेंज में अपनी एंट्री भेजकर उसका हिस्सा बना जा सकता है। हर चैलेंज के अलग दिशानिर्देश और इनाम निर्धारित हैं। Youth Ki Awaaz में लॉगिन करने के लिए, इस लिंक पर जाएं और अपना अकाउंट बनाएं। YKA पर अपना पहला लेख प्रकाशित करने से पहले अपने प्रोफाइल में परिचय जोड़ना ना भूलें।
हमारे रीडर्स किसी भी आर्टिकल की प्रशंसा उस आर्टिकल के नीचे दिए गुलाबी रंग के बटन, जिसपर ऊपर की तरफ तीर का निशान है, पर क्लिक कर के कर सकते हैं। आपके आर्टिकल को कितनी बार अपवोट किया गया है यह देखा जा सकता है। यह कुछ ऐसा दिखता है:
हर लेख को YKA की कम्युनिटी गाइलाइन को ध्यान में रखते हुए लिखना होगा। आपके द्वारा किसी भी गाइडलाइन का उल्लंघन किए जाने पर आपकी एंट्री डिस्क्वालिफाइ हो जाएगी। इसके साथ ही YKA ऐसे लेखों को हटाने का भी अधिकार रखता है।
Youth Ki Awaaz पॉलिसी के अनुसार, किसी भी कदाचार/धोखा का पता चलने पर आपका नाम सर्वर में ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। उदाहरण- ऐसा करने पर भविष्य में YKA पर ना तो आपका लेख प्रकाशित हो पाएगा और ना ही आपको किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अनुमति दी जाएगी। इसलिए हम आपसे निष्पक्ष तरीके से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आग्रह करते हैं।
कांटेस्ट को कैंसिल किया जायेगा, और उसकी जगह एक नया कांटेस्ट शुरू होगा
क्या आपके पास ऐसे सवाल हैं जिनका हमने जवाब नहीं दिया है? अपना मेल यहां भेजे, हम आपको जल्द ही जवाब देंगे।