बीते दस सालों में महिलाओं के खिलाफ जितने घरेलू हिंसा काे मामले दर्ज़ हुए हैं, मार्च 2020 से लेकर मई 2020 के बीच महिलाओं के खिलाफ उतनी ही घरेलू हिंसा की घटनाएं हुई हैं।
कोरोना संक्रमण के दौरान ना सिर्फ महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज़ की गई है, बल्कि महिलाओं के खिलाफ शारीरिक और मानसिक हिंसा के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है।
लेख लिखकर हमें बताइए कि कोरोना संक्रमण के दौरान महिलाओं के खिलाफ हिंसात्मक घटनाओं में क्यों बढ़ोतरी हुई है और इसके समाधान क्या हैं?
कुछ स्टोरी आइडियाज़, जिन्हें लेख का रूप दिया जा सकता है-
- महिलाओं के खिलाफ शारीरिक और मानसिक शोषण की वजहें और समाधान।
- कार्यक्षेत्रों से लेकर घरों तक महिलाओं को जिन साइकोलॉजिकल या इमोशनल शोषण से दो-चार होना पड़ रहा है, उन पर प्रकाश डालते हुए समाधान पर बात।
- योजना स्तर पर महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए क्या किया जाना चाहिए?
- महिलाओं के खिलाफ हिंसा को कम करने में पुरुषों की क्या भूमिका हो सकती है?
आइए महिलाओं के साथ बढ़ती हिंसात्मक घटनाओं के खिलाफ बुलंद करें अपनी आवाज़।