चंद्रयान-3 लॉन्च और इससे जुड़ी बड़ी अपडेट्स

Malabika Dhar

12th July, 2023

भारत का तीसरा चंद्र मिशन, चंद्रयान-3, शुक्रवार को श्री आंध्र प्रदेश के हरिकोटा से लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। चंद्र मिशन में कोई चूक न हो, इसके लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने विशेष उपाय किए हैं।

कितने बजे होगा लॉन्च चंद्रयान-3

रॉकेट को 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाना है। 

चंद्रयान-3 मिशन के तहत इसरो 23 अगस्त या 24 अगस्त को चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करेगा। लैंडर के मिशन की पूरी अवधि एक चंद्र दिवस की रहने वाली है, जो पृथ्वी के 14 दिन के बराबर है।

कब लैंड होगा चंद्रयान 3

हालांकि, चंद्रमा पर सूर्योदय के आधार पर लैंडिंग की तारीख बदल सकती है। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि अगर किसी कारण से चंद्रयान-3 की लैंडिंग में देरी होती है तो इसे अगले महीने सितंबर में शेड्यूल किया जाएगा।

क्या है प्रोपल्शन मॉड्यूल

क्या है प्रोपल्शन मॉड्यूल अंतरिक्ष यान को SDSC SHAR से LVM3 रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया जाएगा। इसरो के अनुसार, प्रोपल्शन मॉड्यूल लैंडर और रोवर कॉन्फ़िगरेशन को 100 किमी की चंद्र कक्षा में ले जाएगा, जहां लैंडर अलग हो जाएगा और सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा।

चंद्रयान 3 का बजट 

चंद्रयान-3 का बजट लगभग  615 करोड़ रुपए है।  चंद्रयान-2 मिशन पर 603 करोड़ रुपये की लागत आई थी और इसके लॉन्च पर 367 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। 

चंद्रयान 3 का उद्देश्य

चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 का फॉलो अप मिशन है जिसका उद्देश्य चंद्रमा पर एक अंतरिक्ष यान को सुरक्षित रूप से उतारने और एक रोवर को चंद्रमा की सतह पर घुमाने की भारत की क्षमता को प्रदर्शित करना है।

यह स्टोरी पसंद आई?

आपके पास भी है लिखने का मौका