अपनी सेक्शुअलिटी को कैसे समझें?

Malabika Dhar

8 August, 2023

क्या है सेक्शुअलिटी

सेक्शुअलिटी या लैंगिकता का मतलब यह नहीं है कि आप किसके साथ यौन संबंध बनाते हैं, या कितनी बार करते हैं। सेक्शुअलिटी या लैंगिकता अन्य लोगों के प्रति आपकी यौन भावनाओं, विचारों, आकर्षण और व्यवहार के बारे में है। आप किसी भी दूसरे लोगों को शारीरिक, यौनिक या भावनात्मक रूप से आकर्षक पा सकते हैं और ये सभी चीज़ें आपकी सेक्शुअलिटी का हिस्सा हैं।

अपनी सेक्शुअलिटी को कैसे समझें

इसे पहचानने का एक अच्छा तरीका यह है कि आप उस लिंग के व्यक्ति के बारे में सोचें जिसके साथ आप अपने भविष्य की कल्पना करना चाहते हैं, जिसके साथ आप खुद को यौनिक रूप से अंतरंग होते हुए देखते हैं। आप इस विषय पर अपनी भावनाओं को लिखने का प्रयास कर सकते हैं। आपको क्या उत्साहित करता है और प्रत्येक लिंग में आपको क्या पसंद है, इस पर गहन आत्मनिरीक्षण आपको अधिक स्पष्ट करने में मदद करेगा।

अलग-अलग सेक्शुअलिटी होना सामान्य है

आपकी पहचान में ‘सेक्शुअलिटी’ एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। याद रखें कि आपकी सेक्शुअलिटी क्या है, इसमें कोई ‘सही’ या ‘ग़लत’ नहीं है। कुछ लोगों को दूसरों की सेक्शुअलिटी को स्वीकार करने में कठिनाई होती है जो उनसे अलग हैं। 

आप अकेले नहीं हैं 

यदि आप अपनी सेक्शुअलिटी को लेकर परेशान हैं, या कोई आपको परेशान करता है, तो इसके बारे में किसी एक्सपर्ट से बात करना जरूरी है। आपको इससे खुद; अकेले निपटने की आवश्यकता नहीं है।

सेक्शुअलिटी एक विविध विषय है

सेक्शुअलिटी या लैंगिकता एक विविध विषय है और इसके कई प्रकार हैं। आपको अपनी सेक्शुअलिटी समझने में समय लग सकता है और समय के साथ इसमें बदलाव भी हो सकता है। हालांकि अपनी सेक्शुअलिटी को समझना बहुत ही मुक्तिदायक, रोमांचक और सकारात्मक अनुभव है।

यह स्टोरी पसंद आई?

आपके पास भी है लिखने का मौका