UPSC Mains में वैकल्पिक विषय के रूप में Geography किसे चुनना चाहिए?

Malabika Dhar

7 August, 2023

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में भूगोल सबसे लोकप्रिय वैकल्पिक विषयों में से एक है। पिछले वर्षों में इस ऑप्शनल से टॉपर्स हुए हैं। सबसे प्रसिद्ध टॉपर इरा सिंघल हैं जिन्होंने 2015 में सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया था।

भूगोल वैज्ञानिक विषय है

भूगोल एक वैज्ञानिक विषय है। इसके कारण, विज्ञान, चिकित्सा और इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के कई उम्मीदवारों द्वारा इसे पसंद किया जाता है।

इसमें बहुत अधिक खोजबीन की आवश्यकता नहीं है। सिर्फ अवधारणाओं को समझने की जरूरत है। साथ ही Geography पढ़ने के लिए सामग्री की कोई कमी नहीं है।

सामान्य अध्ययन के साथ ओवरलैप

UPSC भूगोल वैकल्पिक पाठ्यक्रम UPSC प्री और मेन्स General Studies पाठ्यक्रम के साथ काफी हद तक ओवरलैप होता है, जिससे तैयारी के मूल्यवान समय की बचत होती है।

देश विदेश का ज्ञान  का मौका 

यह विषय पर्यावरण, सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर अंतर्दृष्टि प्रदान करता है, जो दुनिया की समग्र समझ में योगदान देता है। अगर आपको इसमें रुचि है तो Geography जरूर लें। 

भूगोल एक स्कोरिंग विषय है क्योंकि मानविकी विषयों के विपरीत इसमें व्याख्या की अधिक गुंजाइश नहीं होती है। साथ ही अधिक अंक प्राप्त करने के लिए डायग्राम, फ्लोचार्ट आदि का भी उपयोग किया जा सकता है। मानचित्र आधारित प्रश्न भी स्कोरिंग होते हैं। अगर आप Geography से जुड़े मैप और पाठ्यक्रम के बारे में पक्के हैं, तो इस विषय को लें। 

यह स्टोरी पसंद आई?

आपके पास भी है लिखने का मौका