Site icon Youth Ki Awaaz

गोरखपुर के यंग म्यूज़िशियन विनोद पटवा ने कैसे बनाई बॉलीवुड में अपनी जगह?

संगीत निर्देशक और गोरखपुर के रहने वाले विपिन पटवा अब गायन के प्रति अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। भारतीय शास्त्रीय गायन में प्रशिक्षित विपिन आने वाली फिल्म ‘लाली की शादी में लडडू दीवाना’ में अपना तीसरा गाना ‘एक विलन’ के प्रसिद्ध गायक मोहम्मद इरफान के साथ गा रहे हैं। इसके पहले वे अरिजीत सिंह के साथ भी गाने गा चुके हैं। गोरखपुर जैसे छोटे शहर से विपिन आज के उभरते हुए संगीतकारों में से एक हैं। इनकी प्रेरक कहानी जानने के लिए देखें जोश टॉक का यह विडियो।

https://www.youtube.com/watch?v=WENdhNGdMrU&t=54s

छोटे शहर से बॉलीवुड में एंट्री

शहर छोटा हुआ तो क्या हुआ उसकी आंखों के सपने बड़े थे और पूरी करने की चाह भी ज़बरदस्त थी। आज विपिन पटवा बॉलीवुड के उभरते हुए संगीतकारों में से एक हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्में विपिन एक बिज़नेस फैमिली से हैं, उन्होंने 14 वर्ष की आयु में ही तय कर लिया था कि वे संगीत में ही अपना करियर बनाएंगे। उन्होंने सुबह शाम रियाज़ किया और किराना घराना के पंडित हरीश तिवारी से संगीत सीखा। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और एम.फिल की पढाई भी भारतीय शास्त्रीय संगीत से ही पूरी करी।

2009 में अपने सपने लेकर मुंबई पहुंचे विपिन, अभी तक लव यू सोनिया, बॉलीवुड डायरीज़ और वाह ताज जैसी बहुत सी फिल्म के संगीतकार रह चुके हैं। विपिन ने बस सपने देखे और उन्हें पूरा करने में जी-जान लगा दिया। आज वो अपने सपने के बेहद करीब हैं। आप कहां से हैं, यह मायने नहीं रखता बल्कि आपकी चाह मायने रखती है।

क्यों है निरंतर रियाज़ ज़रूरी?

अपनी टॉक के दौरान विपिन बताते हैं कि छोटी उम्र से ही वे अपने संगीत की कला को निखारने के लिए निरंतर अभ्यास करते आ रहे हैं। जैसे एक निशानेबाज़ अपना निशाना अचूक बनाने के लिए लगातार अभ्यास करता है ठीक उसी प्रकार अपने सुर एक दम सही लगाने के लिए रियाज़ बहुत ही ज़रूरी है। कोई भी कला तभी निखरती है जब आप उसकी पॉलिशिंग करते हैं, इसलिए अगर आपको लगे कि नहीं हो रहा है तो बस बिना ज़्यादा सोचे-समझे बस अभ्यास करते रहो, एक दिन वो चीज़ सही ज़रूर होगी।

Exit mobile version