Site icon Youth Ki Awaaz

“एक शादीशुदा ज़िन्दगी में इन 5 बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है”

पति-पत्नी एक गाड़ी के दो पहियों के समान होते हैं। जिस प्रकार से कोई भी गाड़ी एक पहिया के सहारे आगे नहीं बढ़ सकती है, उसी तरह एक शादीशुदा ज़िंदगी पति-पत्नी के सामूहिक योगदान के बगैर सही तरीके से आगे नहीं बढ़ सकती है।

शादीशुदा ज़िन्दगी स्वर्ग समान तभी बन सकती है, जब दोनों तरफ से एक जैसा प्रयास हो। यानी शादीशुदा ज़िंदगी को खुशहाल बनाने में दोनों का बराबर का योगदान है।

अकसर देखा जाता है कि पति-पत्नी के बीच रोमांटिक लाइफ सिर्फ दो साल तक रहती है। यानी दो साल बाद रोमांस धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। आपस में दूरियां बढ़ने लगती हैं, इसलिए ज़रूरी है कि कोई ऐसा तरीका अपनाया जाए, जिससे कि बढ़ती हुई दूरी को खत्म किया जा सके। इस भावानात्मक दूरियों को भावानात्मक वातावरण की मदद से दूर किया जा सकता है।

यहां पर इससे संबंधित पांच उपयोगी तरीके बताए जा रहे हैं, जिनकी मदद से शादीशुदा ज़िंदगी को खुशहाल बनाया जा सकता है।

1. प्रशंसा

प्रशंसा किसे अच्छी नहीं लगती है? हर किसी को अपनी तारीफ अच्छी लगती है। हर व्यक्ति अपनी प्रशंसा से खुश होता है। आप अपने पार्टनर को Verbal Compliment दे सकते हैं।

निम्नलिखित रूप से आप एक दूसरे के लिए verbal compliment का प्रयोग कर सकते हैं। जैसे-

• यह ड्रेस आपके ऊपर बहुत अच्छी लग रही है।

• नए कपड़ों में आप और भी अच्छे लगते हैं।

• आप बच्चों की देखभाल बहुत अच्छे ढंग से करती/करते हैं।

• आप घर की साफ-सफाई का ध्यान बहुत अच्छे से रखते/रखती हैं। इत्यादि।

2 . वक्त बिताना

आज लोग एक दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं, जिसके कारण दूरियां और भी बढ़ रही हैं। जब बात पति-पत्नी की आती है, तो इसकी अहमियत और बढ़ जाती है।

आप अपने पार्टनर के साथ ज़्यादा-से-ज़्यादा समय बिताने की कोशिश करें। आप अपने पार्टनर को Undivided attention दें। यानी आप अपने साथी पर फोकस करें। उनको एहसास दिलाएं कि वह आपके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। इस संबंध में आप अपने पार्टनर के साथ किसी भी टॉपिक पर बात कर सकते हैं। एक दूसरे के पसंद और ना पसंद को लेकर भी गपशप कर सकते हैं।

3. तोहफा

उपहार प्यार के Visible symbols को दर्शाता है। रेगुलर गिफ्ट अपने पार्टनर को प्यार दिखाने का एक शानदार तरीका है, इसलिए अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए इस तरीके को अपनाना बेहतर साबित हो सकता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका उपहार कितना महंगा है या कितना सस्ता। इसमें Monetary Value की कोई अहमियत नहीं है।

4. घर के कामों में मदद

सहायता करना एक अच्छे व्यक्ति की ज़िंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। लोग ऐसे व्यक्ति को जो दूसरों की मदद करने के लिए आगे रहते हैं, बहुत पसंद करते हैं।

आप भी अपने पार्टनर को उनके कामों में सहायता करके खुश रख सकते हैं। घर के कामों में हाथ बटाकर, बाहर के कामों में हाथ बटाकर एक-दूसरे की मदद की जा सकती है। इस तरह एक दूसरे के प्रति सहानुभूति बढ़ती है। आप बच्चों की देखभाल में भी एक दूसरे की मदद कर सकते हैं।

5. शारीरिक स्पर्श

शारीरिक स्पर्श आपके प्यार को दिखाने का एक शक्तिशाली तरीका है। हमें मालूम होना चाहिए कि जिन बच्चों की परवरिश बाहों में भरकर और प्यार के साथ की जाती है, वह उन बच्चों की तुलना में स्वस्थ्य और भावनात्मक जीवन जीते हैं, जिनको यह सब नहीं मिलता है। बहुत मुमकिन है कि आपका पार्टनर शारीरिक स्पर्श से ज़्यादा खुशी महसूस करता हो। इस संबंध में निम्नलिखित तरीके अपनाए जा सकते हैं।

• हाथ पकड़ना

• कीस करना

• गले लगाना, इत्यादि।

Exit mobile version