Site icon Youth Ki Awaaz

एक बड़े संकट की चेतावनी है कोरोना का नया स्ट्रेन और बर्ड फ्लू

2021 को अभी आये महज़ 20 दिन भी नहीं हुए हैं कि दुनिया भर में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन आ गया है। इंसानों के बाद अब पक्षियों के लिए भी एक ख़तरनाक संकट मंडरा रहा है। यह संकट इसलिए भी बड़ा है, क्योंकि पक्षियों में भी नया बर्ड फ्लू भारत में एवं दुनिया के कुछ हिस्सों में देखने को मिला है।

अगर यहां नए कोरोना वायरस की बात की जाए तो यह विश्व के काफी देशों में पहुंच चुका है। इसकी शुरुआत ब्रिटेन से हुई लेकिन आज दक्षिण अफ्रीका में एक और एक नया स्ट्रेन जापान में भी मिला है। जो कि इसका एक नया प्रकार है जो कि पूरी दुनिया के लिए एक आसन्न संकट की सूचना है।

इस समय कोरोना वायरस का जो नया स्ट्रेन आया है ,वह हमारे देश भारत में भी तेज़ी से फैल रहा है। हमारे देश भारत में भी वायरस जनित ख़तरनाक बीमारी कोरोना के नए स्ट्रेन के अब तक 58 रोगी मिल चुके हैं। आगे इस नए स्ट्रेन के रोगियों की संख्या बढ़ भी सकती है।

बर्ड फ्लू से पक्षियों पर संकट

हमारे देश में तमाम स्थानों पर बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई है। जहां प्रशासन द्वारा पॉजिटिव पाए जाने वाले पक्षियों को मारने के दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। हाल ही में कानपुर के एक चिड़ियाघर में कुछ पक्षियों में बर्ड फ़्लू की पुष्टि होने पर उनके सम्पर्क में आए हुए सभी पक्षियों को मार दिए जाने के दिशा निर्देश दिए हैं।

दिल्ली में पहले ही 400 बटेरों को मारा जा चुका है ताकि बर्ड फ्लू न फैले। इसके अतिरिक्त बनारस में प्रवासी पक्षियों को खाना खिलाने से भी मना किया है एवं देश भर के तमाम चिड़ियाघरों में भी सख्त गाइडलाइन दी गई है और गुरुग्राम में तो हाई अलर्ट भी घोषित किया जा चुका है।

इंसानों पर बर्ड फ्लू का असर

वैसे तो इंसानों पर बर्ड फ्लू का कोई असर तो नहीं पड़ेगा लेकिन जो लोग पॉल्ट्री क़ारोबार एवं उसके बाज़ार से सम्बन्ध रखते हैं। उन के सिर पर खतरा मंडरा रहा है। वह संकट है आर्थिक मजबूरियों का अर्थात कारोबार पर घना अंधेरा छाया रहेगा क्योंकि लोग चिकन,अण्डा खाना बंद कर देंगे। खैर, भारत में तो 70 डिग्री से भी ज़्यादा तापमान पर खाने को पकाते हैं इससे वायरस खत्म भी हो जाएगा लेकिन फिर भी एक इंसानों के मन में डर बना रहेगा।

भारत में इन दिनों अब तक 10 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि की जा चुकी है। विश्व में सबसे ज़्यादा हरियाणा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश राज्यों में बर्ड फ्लू के सबसे अधिक मामले आये हैं।

बर्ड फ्लू का पहला मामला 1996 के दौरान चीन में आया था। इसके बाद यह दुनिया में फैलता गया। भारत की बात करें तो यह 2006 में महाराष्ट्र में देखने को मिला था। बहरहाल, हम उम्मीद करते हैं कि कोरोना के बाद पक्षियों पर आये संकट यानी बर्ड फ्लू जल्द से जल्द खत्म हो जाएगा। जिससे पर्यावरण और इंसान के जीवन की गाड़ी फिर से सामान्य तरीके से पटरी पर आ सके।

Exit mobile version